कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चोरी, छिनैती और मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित तीन लुटेरे जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। इनके कब्जे से छिनैती और यात्रियों से पार किए गए पांच मोबाइल बरामद हुए। तीन बदमाशों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि पकड़े गए गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी प्रवेश उर्फ धीरज और राजबहादुर उर्फ छोटू गौतम और गजौली, दही थाना उन्नाव निवासी अकबर अली को पकड़ा। पहले तो तीनों बदमाशों ने रेलवे पुलिस पर दबाव बनाया पर पुलिसिया अंदाजा में सच्चाई कबूली। प्रवेश के खिलाफ जीआरपी में ही दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाकी का आपराधिक इतिहास जिला पुलिस से मंगवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.