प्रयागराज, मार्च 23 -- टैगोर टाउन निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी मनीता गुप्ता शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अपने बेटे के साथ घर के बाहर टहलने निकली थीं। एसबीआई एटीएम के समीप पीछे से आए बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर मनीता का मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाश फरार हो गया। मनीता ने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने छिनैती की बजाए मोबाइल गुम होने की एफआईआर दर्ज कर ली। सोशल मीडिया पर पुलिस की कारस्तानी खूब वायरल हो रही है। उधर, थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि इस बारे में जानकारी नहीं है। महिला की शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.