गाजीपुर, जनवरी 9 -- मरदह (गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना के चवरा गांव के पास बेदबिहारी का पोखरा-भड़सर मार्ग पर गुरुवार की रात्रि में राहगीर से बैग छिनैती कर भाग रहे पल्सर सवार दो बदमाशों को ग्रामीणो ने मरदह थाना के पृथ्वीपुर गांव के पास पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ में बांधकर की जमकर धुनाई की और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। मरदह पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों युवक कासिमाबाद थाना के बहादुरगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। चवरा गांव निवासी राजन राजभर वाराणसी से दवा लेकर वापस घर पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका बैग छिनैती कर भड़सर के तरफ भागे। राजन ने पृथ्वीपुर गांव में अपने रिश्तेदारी के लड़कों को घटना की जानकारी फोन कर दे दी। सूचना पर ग्रामीणों ने पृथ्वीपुर गांव के पास घेराबन्दी कर दोनों को पकड़ लिया। दो...