आरा, मार्च 30 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के धर्मनगर (छिनेगांव) स्थित नवनिर्मित श्री काली मंदिर, ग्रामदेवी और शतचंडी यज्ञ को लेकर रविवार को हाथी-घोड़ा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु लगभग दस किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सिन्हा गंगा नदी घाट पहुंचे । वहां स्नान ध्यान करने के बाद मौजूद आचार्यों की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की, जिसके बाद कलश में गंगाजल मंदिर परिसर में लाया गया। कलश यात्रा में लाल व पीले वस्त्र धारण कर शामिल श्रद्धालुओं और माता के लगातार जयकारे से आसपास का ग्रामीण इलाका भक्तिमय हो उठा। समाजसेवियों की ओर से गंगा नदी जाने वाले रास्ते में कई जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत-पानी की व्यवस्था की गई थी। संत श्री हरिहरानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री काली, ग्रामदेवी प्राण प्रतिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.