आरा, दिसम्बर 6 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के छिनती के बाग में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच अचानक तनाव बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया। झड़प में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कुल तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में राजकुमार बिंद, जज बिंद तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फिलहाल घायल सभी व्यक्तियों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.