मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दरभंगा फोरलेन पर पटियासा गांव के समीप मंगलवार सुबह पति संग बाइक से जा रही जीविका दीदी से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग झपट लिया। छीना-झपटी के दौरान दो जीविका दीदियां बाइक से सड़क पर गिर गईं। संयोग रहा कि दोनों पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है। घायल जीविका दीदियां हथौड़ी थाने के बलुआहा गांव की सीता देवी और मीना देवी हैं। इधर, सीता देवी के पति राम कुमार झा ने मेडिकल पुलिस को बताया वह पत्नी को इलाज के लिए मेडिकल ले जा रहे थे। साथ में दूसरी जीविका दीदी भी थीं। पटियासा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर बैग झपट लिया। बैग में छह हजार रुपये थे। छिनतई के दौरान संतुलन बिगड़ने से पत्नी और साथ ब...