सहरसा, फरवरी 21 -- सहरसा। सौरबाजार थाना क्षेत्र के बराबरी धमशैना निवासी विक्रम कुमार ने तीन नामजद खिलाफ पटेल नगर निवासी लाॅज पर आकर मोबाइल और लैपटॉप छिन कर भागने की कोशिश और भागने के दौरान छूटे हथियार व कारतूस पुलिस को सौंपते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में तीन नामजद अभियुक्त बनाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कारवाई की जा रही है। छात्रों ने तीनों को पकड़ लिया था लेकिन हमला कर सभी को छुड़ाने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...