जहानाबाद, मार्च 18 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के डैडीह गांव के मोड़ के समीप दिन दहाड़े मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर साइकिल सवार छात्र से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला। इस संदर्भ में डैडीह गांव निवासी दिलीप राम ने बताया कि उनका भतीजा सागर कुमार अपने दोस्त अविनाश कुमार के साथ साहोबिगहा बाजार से ट्यूशन पढ़कर अपने गांव वापस लौट रहा था इसी बीच डैडीह मोड़ के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उससे मोबाइल फोन छीन लिया। हालांकि इस दौरान भागने के क्रम में अपराधियों का पिस्तौल सड़क पर गिर गया। इस बीच किशोर के द्वारा शोर मचाने एवं पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने पिस्तौल छोड़कर भाग निकला। बाद में इस बात की सूचना छात्रों के द्वारा अपने अभिभावकों को दी गयी। जानकारी पाकर अभिभावक ने इसकी सूचना 112 की पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.