मुंगेर, मार्च 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। अररिया में अपराधियों द्वारा एएसआई की हत्या और मुंगेर के नंदलालपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला कर एक एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि रविवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र की रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के फसियाबाद गांव में ऐसी ही एक घटना घटी। यहां दुर्गा मंदिर के समीप छिनतई के आरोपी को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची हवेली खड़गपुर पुलिस की 112 गश्ती गाड़ी पर हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। इनमें एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार खैरा रमनकाबाद मार्ग पर गोविंद कुमार से मारपीट कर मोबाइल छिनतई की घटना शामिल दो युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर सामुदायिक भवन में रखा था और इसकी सूचना खड़गपुर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.