दरभंगा, अप्रैल 20 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय थाने की पुलिस ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटी गयी चेन खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शनिवार को देते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने लहेरियासराय थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 11 अप्रैल को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने से इसी मोहल्ले की रहने वाली मधु वर्मा की चेन छीन ली गयी थी। इस बात की जानकारी पीड़िता ने सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ सिंह को दी। उन्होंने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को सूचना देते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी रूप से अनुसंधान करना शुरू कर दिया। अंतत: थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.