हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी रेलवे ओवरब्रिज पर बीते रविवार को एक महिला से छिनतई कर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार दोनों बदमाश नगर थाना क्षेत्र के बड़ी यूसुफपुर निवासी सिकंदर पासवान के पुत्र अभिषेक आनंद एवं नरेश पासवान के पुत्र सुधीर कुमार बताया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास एक पर्स बरामद किया, जिसमें एक जोड़ा चांदी का पायल, पैन कार्ड एवं 345 रुपया बरामद किया। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बीते रविवार कि शाम करीब शाम सात बजे अनिल कुमार की पत्नी चांदनी देवी राम आशीष चौक से ई-रिक्शा पर सवार होकर दिग्घी कला जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीन लिया। भागने के क्रम में बाइक सवार दोनों बदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.