देवघर, मार्च 16 -- सारवां, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत मझिलाडीह गांव में 13 मार्च गुरुवार देर शाम को गांव निवासी ज्वेलरी नवनीत पोद्दार पिता नवीन पोद्दार सहित एक अन्य सहकर्मी के साथ घर के सामने हुई छिनतई, मारपीट व फायरिंग मामले में सारवां थाना में बाइक से आए 7-8 अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में ज्वेलर्स द्वारा जिक्र किया गया है कि दुकान बंद कर दो बैग में ज्वेलरी भरकर अपने सहकर्मी के साथ घर लौटने के क्रम में घर के समक्ष बदमाशों द्वारा तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग कर एवं रड से मारपीट कर ज्वेलरी छिनने का प्रयास किया गया। हो हल्ला सुनकर वहां पहुंची उनकी पत्नी की सूझबूझ से थैला घर के अंदर कर लिया गया। इसी दौरान उनकी पत्नी के गले का चेन झपट लिया गया। जिसकी कीमत सवा दो लाख के करीब बताई गई है। उधर काफी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.