रिषिकेष, जनवरी 12 -- राजकीय इंटर कॉलेज छिददरवाला में स्व. दिनेश नेगी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन छिद्दरवाला और देहरादून थापसा टीम ने जीत दर्ज की। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला के खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह नेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में ओपन वर्ग की कुल 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मुकाबले 12 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित होंगे। इसके साथ ही 40 प्लस वर्ग का टूर्नामेंट रविवार को खेला जाएगा, जिसमें 60 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी भी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। शुभारंभ के पहले दिन ओपन मैच में छिद्दरवाला टीम और देहरादून थापसा टीम ने अपने-अपने मुकाबलों में 3-1 से विजय प्राप्त कर शानदार शुरुआत की। मौके पर रजत राणा, पवन गुरुंग, सुदेश शर्मा, अर्जुन ...