कुशीनगर, फरवरी 20 -- कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी के वाशिंदों के लिए एक खुशखबरी है। खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय की पहल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितौनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी मिल गई है। बहुत जल्द शासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के उत्तरी छोर व बिहार सीमा पर नगर पंचायत छितौनी स्थित है। यहां की जनसंख्या करीब 25 हजार है, लेकिन यहां निवास करने वाले लोगों की स्वास्थ्य सुविधा हेतु एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही स्थापित है तथा 70 बेड का कोविड अस्पताल है। यहां डॉक्टर व स्टॉफ की कमी से लोगों का ठीक प्रकार से इलाज नहीं हो पाता है। छितौनी के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विवेकानन्द पाण्डेय से मिलकर इस अस्पताल का उच्चीक...