कुशीनगर, मार्च 4 -- कुशीनगर। छितौनी और कुबेरस्थान क्षेत्र में मंगलवार को बिजली कटौती होगी। छितौनी उपकेंद्र में लाइन मरम्मत और कुबेरस्थान में ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी सेकेंडरी वर्क्स के जेई मनीष कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि छितौनी विद्युत उपकेंद्र के लिए निर्माणाधीन 33 केवी लाइन में मरम्मत कार्य होने के कारण विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। कुबेरस्थान उपकेंद्र पर क्षमतावृद्धि पांच एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए किए जाने से संबंधित कार्य होने के कारण संबंधित ट्रांसफार्मर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। दूसरे 10 एमवीए से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.