नैनीताल, फरवरी 11 -- भीमताल। छिड़ाखान-तल्ली पोखरी मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए 6 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति मिली है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ओखलकांडा ब्लॉक के छिड़ाखान से तल्ली पोखरी तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया गया था। ग्रामीणों की मांग पर मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए पीएमजीएसवाई ने प्रस्ताव भेजा था। शासन से 6 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जल्द ही डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...