हापुड़, फरवरी 4 -- छिजारसी टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया का बुधवार रात भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, नगर पालिका चेयरमैन विभु बंसल समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वतंत्रदेव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं और कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक करे। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून सवर्ण समाज के हित में है। विपक्ष लगातार जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। विदेशों में भारतीय को सम्मान मिलता है। पूर्व सरकार में भारतीय बताने पर भी वहां की सरकार द्वेष भावना जैसा व्यवहार करती थी, लेकिन इस सरकार ने सभी वर्गों और...