हापुड़, अक्टूबर 6 -- कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार को दूसरे दिन भी जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छिजारसी टोल प्लाजा पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। यह टोल प्लाजा देश की राजधानी दिल्ली से प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ता है। प्रतिदिन इस टोल प्लाजा से बीस से चालीस हजार वाहन गुजरते है। रविवार सुबह से ही टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जाम के चलते लोगों को गंतव्य की ओर पहुंचने में समय लगा। लोगों का कहना था कि छिजारसी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे यात्रा समय बढ़ जाता है। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल करके अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टोल कर्मियों स...