नोएडा, जनवरी 19 -- नोएडा। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने छिजारसी को भी हॉटस्पॉट में शामिल कर लिया है। बढ़ती दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को देखते हुए इसे 108 एंबुलेंस सेवा के हॉटस्पॉट में शामिल किया गया है। इससे पहले अगाहपुर, सेक्टर-39 और भंगेल इस सूची में शामिल थे। जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिले में अब चार हॉट स्पॉट हो गए हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 108 नंबर पर कॉल करें, ताकि एंबुलेंस समय पर मौके पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों से रोजाना औसतन 10 से 15 इमरजेंसी कॉल आती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस को स्थायी रूप से तैनात किया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर कम से कम समय में रोगियों तक पहुंचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...