नई दिल्ली, फरवरी 18 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने छावा फिल्म देखने के बाद कुछ सवाल उठाए हैं। विक्की कौशल ने इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। छावा फिल्म को देखने के बाद क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने पूछा है कि हमें उनके बारे में स्कूल में क्यों नहीं पढ़ाया गया है? इसके अलावा आकाश चोपड़ा ये भी पूछते हैं कि अकबर की महानता की कहानी हमें सुनाई गईं और औरंगजेब रोड काफी फेमस है। ऐसा क्यों है? आकाश चोपड़ा ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, "आज छावा देखी। बहादुरी, निस्वार्थता और कर्तव्य की भावना की अविश्वसनीय कहानी। असली सवाल- हमें स्कूल में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में क्यों नहीं पढ़ाया गया? कहीं भी उनका जिक्र तक नहीं है। हालांकि हमने यह जरूर पढ़ा कि अकबर एक महान और न्यायप्रिय सम्राट था और दिल्ली में औरंगज...