नई दिल्ली, मार्च 3 -- बीते दोनों छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर बनी फिल्म छावा रिलीज की गई थी। हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग सिनेमा हॉल के अंदर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इन लोगों पर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्दनाक इमोशनल सीन के दौरान हंसने का आरोप है। खबरों के मुताबिक यह घटना नवी मुंबई के कोपर खैराने इलाके में बालाजी मूवीप्लेक्स थिएटर में हुई। फिल्म के क्लाइमैक्स में मुगल बादशाह औरंगजेब मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज को टॉर्चर करते नजर आते हैं। आरोप है कि इस दर्दनाक सीन के दौरान कुछ लोग हंसी-मजाक कर रहे थे जिसके बाद वहां बैठे लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ कर घुटने टेककर संभाजी महाराज का अपमान करने के लिए माफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.