नई दिल्ली, फरवरी 9 -- साल 2025 में रिलीज हुई विक्की कौशल और विनीत कुमार सिंह की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और विक्की कौशल की फिजीक देखकर लोग दंग रह गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए विक्की कौशल को उनके जैसी ही डेडिकेशन और जिद दिखानी पड़ी थी। हुआ यह था कि फिल्म के लिए विक्की के पास बहुत कम समय बचा था और इसी में उन्हें अपना बेस्ट करके देना था।सिर्फ 3 महीने में बनानी थी ऐसी बॉडी फिल्म के लिए विक्की कौशल के पर्सनल फिटनेस ट्रेनर रहे तेजस लालवानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मैं गहरी नींद में था जब उनका कॉल आया और उन्होंने कहा कि 3 महीना है, बॉडी बनाना है। मैंने कहा- हां, क्यों नहीं। हमने शूट फिल्म के बहुत जर...