नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। छावला इलाके में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक कारोबारी को उसके ही साझेदारों ने चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छावला के ताजपुर खुर्द निवासी 32 वर्षीय नितिन शर्मा सीएनजी सिलेंडर टेस्टिंग की कंपनी चलाते हैं। पीड़ित नितिन ने बताया कि सुरेश और हिमांशु मुदगल उनके बिजनेस पार्टनर हैं। तीनों मिलकर तीन कंपनियां संचालित करते हैं। पांच जनवरी की शाम तीनों दफ्तर में बैठकर रुपयों का हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान लेन-देन में गड़बड़ी सामने आने पर नितिन ने दोनों से सवाल किए। सुरेश और हिमांशु उससे उलझ पड़े। इसी बीच हिमांशु का भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.