लखनऊ, जनवरी 28 -- छावनी के करियप्पा मार्ग और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग के मिलन बिंदु पर बुधवार को वीरता की एक नई मिसाल 'कैप्टन अंशुमन चौक' के रूप में स्थापित हुई। एक गरिमामय और भावनात्मक समारोह में इस नवनिर्मित चौक का उद्घाटन कमांडेंट एएमसी सीएंडसी, लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह ने किया। इस चौक का निर्माण, सौंदर्यीकरण और भव्य प्रकाश व्यवस्था छावनी परिषद लखनऊ ने की है। यह चौक न केवल यातायात का केंद्र होगा, बल्कि आने-जाने वाले नागरिकों को देश के वीर सपूत की गाथा से भी प्रेरित करेगा। इस भावनात्मक अवसर पर कैप्टन अंशुमन सिंह के पिता सूबेदार रवि प्रताप सिंह (सेवानिवृत्त) और उनके परिवारजन मौजूद रहे। सेना के अधिकारियों ने शहीद के पिता का सम्मान करते हुए कैप्टन अंशुमन के बलिदान को भारतीय सेना के इतिहास का गौरवशाली अध्याय बताया। इस मौके पर मेजर जनरल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.