बरेली, जनवरी 20 -- फरीदपुर। पुरानी रंजिश में विधि छात्र की हत्या के बाद नवादा बिलसंडी गांव में तनाव है। मंगलवार को गांव छावनी में तब्दील रहा। यहां पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद कई थानों की पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। फरीदपुर के नवादा बिलसंडी निवासी विधि छात्र योगेश यादव (20) सोमवार को अपने भाई धीरेंद्र के साथ बाइक से चोकर लेने जा रहा था। घर के कुछ दूरी पर पहुंचने पर राम रहीस और उनके पक्ष के लोगों ने दोनों को घेर लिया। दोनों की पिटाई करने के बाद आरोपियों ने योगेश को गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद परिवार के उसे बरेली के निजी अस्पताल ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.