हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। हरौलीपुर चौकी के इंचार्ज दरोगा और सिपाही पर हुए जानलेवा हमले के बाद उमराहट गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। कल देर रात से ही गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती शुरू हो गई। बुधवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी को तैनात किया गया है। नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। जिला अस्पताल में भर्ती दो घायलों का पुलिस की निगरानी में इलाज कराया जा रहा है। मंगलवार की शाम उमराहट गांव में चौकी के सिपाही को ग्रामीणों की भीड़ ने बंधक बनाकर पीटा था। बचाने पहुंचे चौकी के इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह की सर्विस पिस्टल छीनने के बाद उन पर भी हमला किया गया था। किसी तरह सर्विस पिस्टल दरोगा को वापस मिली और वह जान बचाकर मौके से भाग निकले थे। घायल सिपाही को नाजुक हालत में कानपुर में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.