आगरा, जनवरी 1 -- छावनी परिषद कार्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला, मंडल, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए छावनी परिषद आगरा का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) दीपक मोहन, आईडीईएस यशपाल चौधरी ने की। सीईओ दीपक मोहन ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। छावनी परिषद बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.