अल्मोड़ा, मई 6 -- रानीखेत। प्लास्टिक मुक्त छावनी को लेकर छावनी परिषद का अभियान जारी है। आगामी विश्व पर्यावरण दिवस तक चलने वाले अभियान के तहत छावनी कर्मचारियों ने यहां केमू स्टेशन क्षेत्र व्यापक सफाई अभियान चलाया। छावनी पर्यावरण और जल संरक्षण का भी संदेश दिया। कैंट कर्मियों ने नगर में कई वार्डों में अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। छावनी के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस तक अभियान चलेगा। जल संरक्षण की मुहिम के तहत लुप्त हो चुके प्राचीन नौले धारों को भी संरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.