अयोध्या, दिसम्बर 1 -- अयोध्या संवाददाता। कैंट पुलिस ने छावनी क्षेत्र से एक युवक को दवाओं के साथ पकड़ा है। हालांकि जांच-पड़ताल में कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया गया कि मिलिट्री इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि किसी शख्स की ओर से सैन्य क्षेत्र में नशीली दवा की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद जाल बिछाकर कैंट पुलिस की मदद से छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरीज स्कूल के पास थाना क्षेत्र के फत्तेपुर सरैया निवासी सौरभ पाल को पकड़ा। उसके पास से इन्सुलिन इंजेक्शन के चार पैकेट,तीन प्रेगनेंसी किट और एक ब्लड प्रेशर बीमारी में इस्तेमाल होने वाली एंपुल बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह जिला अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर से जुड़ा है और डिमांड पर दवा की सप्लाई देने आया था। सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.