कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया बीते 23 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले थे। उन्होंने छावनी क्षेत्र की 11 सड़कों को बनवाने का पत्र सौंपा था। सीएम के निर्देश पर सभी सड़कें मंजूर हो गई हैं। शुक्रवार को इन सड़कों की पीडब्ल्यूडी ने नापजोख भी शुरू कर दी है। रघुनंदन भदौरिया ने दावा किया है कि इन सड़कों के बनने से छावनी के 11 मोहल्लों की लाखों जनता को राहत मिलेगी। वर्षों से यहां पर सड़कें टूटी या फिर बनी ही नहीं थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...