अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- रविवार को पिथौरागढ़ में कार हादसे में यहां छावनी परिषद में लिपिक पद पर कार्यरत निधि राज का निधन हो गया। हादसे में उनके पति योगेश कुमार का भी देहांत हो गया था। इधर दंपत्ति के निधन पर छावनी कार्यालय में शोक सभा हुई। जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमा नेगी, राजेंद्र पंत, एपी सिंह, गोपाल बिष्ट, कृपाल मेहरा, भानु राणा, सभासद मोहन नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष संजय पंत, उमेश पाठक, भुवन पपनै, विनोद कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...