प्रयागराज, फरवरी 15 -- छावनी अस्पताल में अब महिलाओं की कई तरह की जांच नि:शुल्क होगी। छावनी अस्पताल प्रबंधन सोमवार से जननी क्लीनिक के तहत महिलाओं की नि:शुल्क जांच शुरू करने जा रहा है। अस्पताल के निदेशक सिद्धार्थ ने बताया कि किसी भी उम्र की महिला प्रतिदिन अस्पताल के समय एमआरआई सीटी स्कैन, एक्सरे, 2डी ईको व सभी तरह के खून की जांच नि:शुल्क होगी। अस्पताल निदेशक के अनुसार हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, लीवर, शुगर, गठिया, त्वचा नेत्र, किडनी कैंसर व महिलाओं की अन्य बीमारियों की भी जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...