बदायूं, दिसम्बर 18 -- सैदपुर। पूरे दिन धूप नहीं निकलने के कारण ठंड में इजाफा दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। जिससे लोगों को दिनभर सर्दी का अहसास हुआ। ठंड बढ़ने के कारण सुबह से ही लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते दिखाई दिए। बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का विशेष असर देखने को मिला। धूप न निकलने से जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के इस बदलाव से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...