भागलपुर, जून 22 -- जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर की अंकेक्षक और प्रसिद्ध शिक्षक नेत्री छाया रानी को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के द्वारा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, दिल्ली के लिए काउंसलर सदस्य बनाए जाने पर शिक्षकों ने बधाई दी है। मालूम हो कि छाया रानी अंकेक्षक बनने से पूर्व भी जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के कार्य समिति की सदस्य रह चुकी है। जिसमें संगठन के प्रति उनकी अवधारणाएं बहुत ही साकारात्मक थी। छाया रानी को ऑल इंडिया के काउंसलर के सदस्य बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना द्वारा बनाए जाने पर युगेश कुमार राज्य प्रतिनिधि सदस्य ने संघ के लोगों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...