गंगापार, फरवरी 2 -- अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदला। सुबह से ही भीषण कोहरा व तेज ठंडी हवा और पूरे दिन बादल छाये रहने से ठंड काफी बढ़ गई । पिछले तीन चार दिनों से ठंडी में काफी कमी आ गयी थी। कोहरे के चलते सोमवार दस बजे तक लोग वाहनों की लाईट जलाकर चलने पर मजबूर रहे। सोमवार भोर से ही तेज कोहरे के साथ मौसम ने अचानक तेवर बदला। शीतलहर के साथ, पूरे दिन बादल छाया रहा, जिससे लोग एक बार फिर ठंड से कांपते दिखे। सुबह दस बजे तक कोहरे के चलते लोग वाहनों के लाईट जलाकर धीमी गति से चलने पर मजबूर रहे। घरों में अलाव दिखने लगे। ठंडी खत्म होती देख किसानों में काफी निराशा थी कि गेहूं सहित दलहनी, तिलहनी सभी तरह की फसलें यदि मौसम गर्म होता गया, तो नष्ट है जायेंगे। मौसम एक बार पुनः ठंडा होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली। कृषि गोदाम प्रभारी मांडा धर्मेंद्र कुमार ...