बदायूं, दिसम्बर 28 -- जनपद में पिछले तीन दिन से पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। बीती शाम से ही छाया घना कोहरा पूरी रात बना रहा और रविवार को तीसरे दिन भीषण कोहरे का प्रभाव रहा। इसके चलते दृश्यता पांच से 10 मीटर के बीच रही। जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। रेंगते वाहनों को कुछ नजर नहीं आया और बस व ट्रेन सहित यातायात प्रभावित रहा है। कोहरा संग गलन भरी सर्दी ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। बाजार से गांव तक सन्नाटा है और लोग अलाव के सहार समय गुजार रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और जनपद को ऑरेंज जोन में रखा है। रविवार सुबह भीषण कोहरा और गलन भरी सर्दी के बीच हुई है। लगातार बढ़ती सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। गलन और शीत लहर से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.