फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पलवल के छायंसा गांव में हेपेटाइटिस से डेढ माह में यहां करीब 16 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक इस बीमारी के फैलने की सटीक वजह का पता नहीं लगा पाया है। गांव में पहली मौत छह जनवरी को हुई थी, जिसके बाद लगातार नए मामले सामने आते गए और स्थिति गंभीर होती चली गई। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड अनुसार गांव छायंसा में पहली मौत छह जनवरी को 72 वर्षीय आशिया की हुई थी। इसके बाद 19 जनवरी को इंद्रवति (75), 20 जनवरी को हब्बू (25), 21 को हसन (75), 27 को सरफराज की मौत हो हुई थी। इस प्रकार अब तक गांव में करीब 16 मौते हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से केवल चार लोगों की मौत की पुष्टि हेपेटाइटिस बी और सी से की है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल है। शुरुआत में विभाग अनदेखा करता रहा। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.