फरीदाबाद, फरवरी 13 -- पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के छांयसा गांव में पिछले 15 दिन में 14 लोगों की असामान्य मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने गांव में डेरा डाल लिया है। घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। शुक्रवार को चले इस अभियान में हेपेटाइटिस के सात नए मरीज मिले हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है।उधर, लोगों की मौतों को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गांव छायंसा में करीब 5,601 की आबादी है। खेती यहां रोजगार का मुख्य साधन है। लोगों के मुताबिक 27 जनवरी से 11 फरवरी के बीच मौतों का सिलसिला जारी रहा। शुरुआत में ग्रामीणों ने बुखार और पीलिया को सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब मौतों की संख्या बढ़कर दो अंकों में पहुंच गई तो प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को 20 वर्षीय दिलशाद की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.