गोपालगंज, फरवरी 22 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को हथुआ प्रखंड के छाप पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम, राष्ट्रीय लोक अदालत, सुप्रीम कोर्ट मिडिल इनकम ग्रुप लीगल एड स्कीम, वीर परिवार सहायता योजना, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता आदि विषयों पर लोगों को विस्तार से बताया गया। पैनल अधिवक्ता हैदर अली एवं पीएलवी इम्तेयाज अंसारी की टीम द्वारा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूर, मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी, मजदूरों के अधिकार, श्रम अधिनियम, मजदूरों के हितार्थ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, ई-श्रम कार्ड आदि के बारे में बताया गया।इ सके साथ आगामी 14 मार्च को आयो...