संतकबीरनगर, जनवरी 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में किसानों को कीटनाशी और खरपतवारनाशी की गुणवत्ता युक्त दवाएं मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इसके लिए तहसील स्तर पर तीन टीमों का गठन किया गया। इस दौरान 36 दुकानों का निरीक्षण किया गया। 14 नमूने सील किए गए और दो दुकानों को नोटिस जारी की गई। कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार छापेमारी की तहसील मेहदावल में उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी मेंहदावल ने कार्रवाई की। तहसील खलीलाबाद मे जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने छापेमरी की। इसके अलावा तहसील धनघटा में एसडीएम धनघटा और एसटीए अजयदीप ने कार्रवाई की। तहसील धनघटा में कुल 15 दुकानों का निरीक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.