झांसी, मार्च 18 -- झांसी (कटेरा), संवाददाता मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई बरकरार है। सोमवार को नायब तहसीलदार ने एसडीएम के निर्देश पर पठगुआ में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोग फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में बालू डंप पाई गई। जिसे कब्जे में लिया गया। वहीं दो बालू लदे टै्रक्टर-ट्रॉली को भी पकड़कर सीज किया गया है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के पठगुआ में अवैध खनन लगातार जारी है। इसकी शिकायतें भी आ रही है। इसी को लेकर सोमवार को कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यहां टीम को देख भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोग भाग निकले। कार्रवाई के दौरान प्रशासन को मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से खनन की गई बालू और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिला, जिसे तुरंत सीज कर लिया गया। हालांकि, प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.