मधुबनी, जनवरी 31 -- झंझारपुर। नगर परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ले शनिवार को छापेमारी डाली गई। यह कार्रवाई कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार के आदेश पर स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में आरएस थाना प्रभारी माया कुमारी, एएसआई चंदन कुमार, जेई दीपक कुमार राज, कर्मी शंकर महतो, प्रवीण झा तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अभियान के दौरान कुल 8.50 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 15,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। जहां जुर्माने की राशि ली गई उनमें गुप्ता मेडिकल हॉल से 2,500 रुपये, सुनील कुमार की किराना दुकान से 5,000 रुपये, मनोज कुमार की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 1,500 रुपये,मुकेश कुमार की मिठाई दुकान से 1,500 रुपये, पवन कुमार एवं अमित कुमार से 1,500 रुपये,गोप...