जहानाबाद, फरवरी 19 -- हुलासगंज, निज संवाददाता पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें 40 लीटर देसी शराब बरामद की गई। आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर फरार वारंटी और शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अदरखी बीघा और मलहचक गांव में छापामारी की, जहां से 40 लीटर देसी शराब जब्त की गई। हालांकि शराब कारोबारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित शराब कारोबारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...