अररिया, मई 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। एसपी के निर्देश पर फारबिसगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहद प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद कुर्बान पिता स्व हेफाज अंसारी, भजनपुर, वार्ड नंबर-03 के घर से छापेमारी कर कुल 3650 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। बरामद कफ सिरप के बैकवर्ड लिंकेज एवं फारवर्ड लिंकेज पर भी विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। छापेमारी टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ,पुलिस अवर निरीक्षक अमित राज,आकाश कुमार, अरविंद कुमार सिंह,सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अमरदीप आदि शामिल थे। थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई है । इसमें एक व्यक्ति को नामित किया गया है और गहराई से मामले की जांच की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.