मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू थाने क्षेत्र के जाफरपुर बाजार में स्थित एक घर में पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी कर 28 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब तस्कर मौके से भाग निकला। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घनश्याम रस्तोगी और उसके भाई कन्हाई रस्तोगी शराब की खरीद-बिक्री का धंधा करते हैं। सब इंस्पेक्टर अमरनाथ मिश्रा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर छापेमारी की। इस दौरान घनश्याम के घर से 28 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, लेकिन दोनों आरोपित फरार हो गए। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...