बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम प्रशासन के द्वारा गुरुवार को शहर में प्लास्टिक बेचने व उपयोग करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। पावर हाउस रोड, गांधी चौक, हनुमान मार्केट, हीरालाल चौक, ठठेरी गली व थाना चौक के पास छापेमारी में पांच दुकानदारों से लगभग 50 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूली की गई। साथ ही, 20 किलो के लगभग प्लास्टिक जब्त किया गया। इसका नेतृत्व सहायक स्वच्छता अधिकारी सूरज कुमार एवं अनुराग कुमार कर रहे थे। इसमें नगर निगम के सहायक टाउन प्लानर अजीत कुमार गोंड, कर दरोगा दिनकर कुमार, नगर निगम के सभी कर संग्रह एवं सभी सफाई जमादार तथा नगर थाना की पुलिस थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.