औरंगाबाद, दिसम्बर 29 -- औरंगाबाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें छह लोगों को जेल भेज दिया गया। हत्या के प्रयास के मामले में सात लोग गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा अन्य मामलों में लोगों को पकड़ा गया। शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। देसी, विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही वाहन जांच अभियान चलाया गया तथा 87500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। ---------------------------------------------- शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार औरंगाबाद। बारुण थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए शराब बरामद की है। इस मामले में बारुण थाना के क्षेत्र के संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 46.9 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में यह कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...