किशनगंज, जनवरी 31 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की और इस धंधे में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर शाम उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापेमारी की। जाँच के दौरान पुलिस ने मौके से 16.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ...