दरभंगा, जनवरी 2 -- सिंहवाड़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र में शेरहा टोल में छापेमारी कर सिंहवाड़ा पुलिस ने लगभग 15 सौ लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब नष्ट किया। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि शेरहा टोल में खेतो के बिच सुनसान जंगल के बीच देसी चुलाई शराब बनाने एवं बेचने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल शेरहा टोल पहुंच गई। खेत में लगभग दो घंटे तक झारी के आसपास शराब की तलाश की जाने लगी। एक झाड़ी के बगल में मिट्टी के नीचे एक ड्रम दवा देख पुलिस ने उसे निकालना शुरू किया। इस तरह मिट्टी के नीचे से आठ ड्रम निकले गए हैं। जिसमें निर्मित एवं अर्धनिर्मित देसी चुलाई शराब भड़ा हुआ था। मिट्टी के नीचे ड्रम को दबाकर ऊपर से खरपतवार रख दिया गया था। पुलिस में सभी ड्रम ...