औरैया, फरवरी 24 -- बिधूना, संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग व बिधूना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर और ग्राम कीरतपुर में छापेमारी की। इस दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि करीब 600 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने एक महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श, कोतवाली बिधूना के उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह तथा आबकारी सिपाही संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रवीन जादौन व रूपेंद्र कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टियां भी तोड़ दी गईं। कार्रवाई से अवैध शराब बनाने व बेचने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आदर्श नगर निवासी दुर्गा देवी पत्नी स्व. प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.